दोहरा हत्याकांड : मानवाधिकार आयोग को भेजी अफसर एनकाउंटर की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। पारिवारिक पंचायत में कहासुनी के बाद सास और साल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी, जबकि पत्नी को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इज्जत नगर पुलिस ने मंगलवार की सुबह आरोपी का एनकाउंटर करके उसे ढेर कर दिया था। इस मामले में बुधवार को पुलिस अधिकारियों की तरफ से मानवाधिकार को रिपोर्ट भेज दी गई है।

इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी निवासी अफसर खान का पत्नी सायमा से विवाद चल रहा था। इसको लेकर अफसर खान ने गांव के रहने वाले राशिद खान से सोमवार को पंचायत करके पति-पत्नी में आपस में सुला करने को कहा था। सोमवार की दोपहर में अफसर खान और उसकी पत्नी, सास और साले के अलावा अन्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत हो रही थी। इसी बीच कहासुनी होने पर अफसर खां ने साले आदिल, सास आसमां और पत्नी सायमा को चाकू मार कर फरार हो गया था, तीनों घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर आदिल और उसकी मां आसमां की मौत हो गई थी, जबकि सायमा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इज्जत नगर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी की तलाश में तीन टीमों को लगाया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी तमंचा लेकर गांव में घूम रहा है पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो वह भाग गया। इसके बाद सहारा मैदान पर पुलिस ने उसे घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी थी, जिसमें इज्जत नगर इंस्पेक्टर बाल बाल बच गए थे, आरोपी की गोली लगने से दो सिपाही घायल हो गए थे जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें अफसर के चार गोलियां लगी और वह मौके पर ढेर हो गया। पुलिस की मौजूदगी में ही मंगलवार की रात आरोपी को दफनाया गया था। एनकाउंटर के बाद एसएसपी ने मजिस्ट्रियल जांच के लिए डीएम को पत्र लिखा था। इसके अलावा बुधवार को एनकाउंटर की रिपोर्ट मानवाधिकार को भेज दी गई है।

सायमा की हालत में हो रहा सुधार
पति के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई सायमा को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में पहले से अधिक सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम उस पर निगरानी रखे हैं। इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि पहले से खून कम बह रहा है, जिससे धीरे-धीरे वह पहले से बेहतर हो रही है। वहीं पति की मौत की खबर सुनकर वह काफी खुश और राहत की सांस ले रही है।

सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अफसर खान की शादी गांव के ही रहने वाले चाचा की बेटी सायमा से हुई थी। अफसर ने सास और साले की हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में उसका एनकाउंटर हो गया। दोनों परिवारों में तनाव न फैले इसको लेकर मंगलवार के बाद बुधवार को भी गांव में पुलिस फोर्स को तैनात रहा। हालात सामान्य होने के बाद शुक्रवार तक पुलिस फोर्स को हटाने की बात कही जा रही है।

संबंधित समाचार