चैत्र नवरात्रि : इस तरह करें शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना, अमावस्या का रहेगा प्रभाव, ये है शुभ योग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ गुरुवार से हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा 19 मार्च सुबह 6:52 बजे से प्रारंभ होगी, इसी दिन विधि-विधान से कलश स्थापना कर नवरात्रि का शुभारंभ किया जाएगा। कलश स्थापना के समय अमावस्या का प्रभाव रहने के साथ ही शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थ सिद्धि जैसे शुभ योग बन रहे हैं। यह दुर्लभ संयोग 72 साल बाद बन रहा है जो अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

आचार्य राजेश कुमार शर्मा के अनुसार कलश स्थापना के लिए गुरुवार को सुबह 6:52 से 8:23 बजे तक पहला शुभ मुहूर्त रहेगा, जबकि दूसरा मुहूर्त दोपहर 11:55 से 12:46 बजे तक होगा। इन शुभ समय में विधिपूर्वक कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना शुरू करना विशेष फलदायी माना गया है।

आचार्य प्रखर मिश्र ने बताया कि इस बार कलश स्थापना के समय अमावस्या का प्रभाव रहने के साथ शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थ सिद्धि जैसे शुभ योग बन रहे हैं। करीब 72 साल बाद बन रहे इस दुर्लभ संयोग को अत्यंत शुभ माना जा रहा है। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक की पूजा-अर्चना की जाएगी। 26 और 27 मार्च को अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का समापन होगा।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म