संकल्प 2026 का शुभारंभ: कौशल आधारित शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत का आह्वान, MNNIT प्रयागराज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

एआई, ड्रोन और 3डी तकनीक में दक्षता हासिल करने पर जोर

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी), प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन ‘संकल्प 2026’ का उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं से कौशल आधारित शिक्षा अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

मंत्री ने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा ही युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के लिए तैयार करती है। सरकार, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग जगत के बीच समन्वय को उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बताया। उन्होंने युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ड्रोन तकनीक और त्रि-आयामी मुद्रण (3डी प्रिंटिंग) जैसी आधुनिक तकनीकों में दक्षता हासिल करने की सलाह दी और नवाचार को अपनाने का आह्वान किया।

एमएनएनआईटी के निदेशक आर.एस. वर्मा ने बताया कि सम्मेलन “आत्मनिर्भर नेतृत्व और समृद्धि के लिए कौशल और ज्ञान का पोषण” विषय पर आधारित है। इसमें देशभर के 50 से अधिक विशेषज्ञ वक्ता भाग ले रहे हैं, जबकि 700 से अधिक प्रतिभागी और 40 टीमों द्वारा नवाचार प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

सम्मेलन को पांच खंडों नई सोच, वार्ता, संवाद, नवाचार और सृजन में विभाजित किया गया है। इसके तहत 50 से अधिक स्टार्टअप अपने विचार निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेंगे और कार्यशालाओं व प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।

‘संकल्प 2026’ की खास बातें

• तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन
• 50 विशेषज्ञ वक्ता, 700 प्रतिभागी
• 40 टीमों के नवाचार मॉडल प्रस्तुत
• एआई, ड्रोन, 3डी प्रिंटिंग पर फोकस
• 50 से अधिक स्टार्टअप को निवेश का मौका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

योगी सरकार को नोटिस जारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में धरोहर स्थलों की जर्जर स्थिति का लिया संज्ञान 
UP Board Exam News: उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का आंकड़ा 61 फीसदी पार, अब तक 14 लाख से अधिक कॉपियां हुईं चेक
लोगों के लिए खुला लोहिया पार्क में बना स्केट पार्क,  8,500 वर्गमीटर में बनें प्रदेश के सबसे बड़े पार्क का मुख्य सचिव ने किया लोकार्पण
Share Market Today: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, इन कंपनियों के शेयर्स में गिरावट दर्ज
होटल-रेस्टोरेंट को आज से मिलेंगे कॉमर्शियल सिलेंडर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयार हुआ प्लान