आम निर्यात का सर्टिफिकेशन करेगा जापान, जापान से आए दल ने किया पैक हाउस का ऑडिट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

आम की प्रोसेसिंग से लेकर की तकनीकी जानकारी

लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी के मलिहाबाद में संचालित मैंगो पैक हाउस से जापान आम का निर्यात करने की राह आसान होगी। जल्द जापान आम का निर्यात करने के लिए पैक हाउस को सर्टिफिकेशन करके निर्यात का मानक आधारित प्रमाण पत्र देगा। इससे पैक हाउस से प्रदेश भर का भेजा जाने वाला आम स्वीकृत कर लिया जाएगा।

मंगलवार को जापान से आए दल ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के अधिकारियों के साथ मैंगो पैक हाउस का दौरा करके ऑडिट किया। पैक हाउस के संचालक अमित अग्रवाल से आम का उत्पादन, खरीद, धुलाई, प्रोसेसिंग, वेपर ट्रीटमेंट, गामा परीक्षण से लेकर पैकिंग तक की जानकारी की। तकनीकी टीम ने प्लांट में मशीनों का विधिवत परीक्षण किया। निर्यात के मानक, नवीनीकरण, प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज देखे। इस आधार पर जापान अपने देश के मानक बताकर आम निर्यात करने का सर्टिफिकेशन करेगा। इसके अलावा जापान की तरह जिन देशों के मानक होंगे वहां भी आम निर्यात किया जा सकेगा।

वहीं, एपीडा ने पैक हाउस का विजिट करके यूरोपीय देशों में निर्यात का सर्टिफिकेशन भी नवीनीकरण कर दिया है। इधर, पैक हाउस ने आम निर्यात की तैयारी शुरू कर दी है। प्लांट की साफ-सफाई, मशीनों की सर्विस से लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। अब देशों से आर्डर लिए जाएंगे।

पहली बार जापान जाएगा आम

सर्टिफिकेशन होने पर मैंगो पैक हाउस से जापान आम का निर्यात पहली बार होगा। क्योंकि जापान में निर्यात के मानक कठिन हैं और स्वयं ही प्रमाणित करके खाद्य पदार्थों की खरीद करता है। बिना सर्टिफिकेशन के खाद्य पदार्थ भेजने पर वापस कर देता है। इससे निर्यातकों को काफी नुकसान होता है। पिछले वर्ष निर्यात की पहल शुरू हुई थी और आम दूतावास तक ही गया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रियाद में मारे गए भारतीय युवक का सीतापुर लाया गया शव, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
रामनवमी पर्व को भव्य बनाने की तैयारियां: हनुमानगढ़ी-नागेश्वरनाथ मंदिर के बाहर बिछेगी मैट, जेटिंग मशीनों से धुले जा रहे घाट
रामनवमी पर भक्तों में बंटेगा पंजीरी का प्रसाद: श्रीरामलला के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से आया उपहार, ट्रस्ट को सौंपा वस्त्र, फल-मेवा 
लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर ट्रैफिक अलर्ट, रामनवमी मेले के चलते कई मार्गों पर बदलाव, इन रास्तों पर भारी वाहनों पर रोक 
9 महीने से गैस नहीं भरी? KYC सख्ती से UP में 20 लाख एलपीजी कनेक्शन निष्क्रिय, लखनऊ में 1.10 लाख प्रभावित