Share Market Today: एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, इन कंपनियों के शेयर्स में गिरावट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट और एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में पिछले सत्र की तेजी बरकरार रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 885.32 अंक चढ़कर 74,953.77 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 307.65 अंक की बढ़त के साथ 23,220.05 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट और इटर्नल के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे। 

अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.95 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 8,009.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,867.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 1.89 प्रतिशत और निफ्टी 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

ये भी पढ़ें  :
Share Market Today: वैश्विक बाजारों में आई तेजी के बीच घरेलू बाजारों में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रियाद में मारे गए भारतीय युवक का सीतापुर लाया गया शव, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
रामनवमी पर्व को भव्य बनाने की तैयारियां: हनुमानगढ़ी-नागेश्वरनाथ मंदिर के बाहर बिछेगी मैट, जेटिंग मशीनों से धुले जा रहे घाट
रामनवमी पर भक्तों में बंटेगा पंजीरी का प्रसाद: श्रीरामलला के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से आया उपहार, ट्रस्ट को सौंपा वस्त्र, फल-मेवा 
लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर ट्रैफिक अलर्ट, रामनवमी मेले के चलते कई मार्गों पर बदलाव, इन रास्तों पर भारी वाहनों पर रोक 
9 महीने से गैस नहीं भरी? KYC सख्ती से UP में 20 लाख एलपीजी कनेक्शन निष्क्रिय, लखनऊ में 1.10 लाख प्रभावित