हजरतगंज में मल्टीलेवल पार्किंग पर महापौर ने मारा छापा, चलता मिलाअवैध कार बाजार... कराया बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

गंदगी मिली अधिकारियों को लगाई फटकार

लखनऊ, अमृत विचार : महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने बनी भूमिगत पार्किंग का औचक निरीक्षण किया। महापौर के अचानक पहुंचने से पार्किंग परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान महापौर को लिफ्ट बंद मिली। इसके अलावा पार्किंग के बेसमेंट में अवैध रूप से कार बाजार और गैराज चल रहा था, जिसे महापौर ने बंद करा दिया। पार्किंग में गंदगी देख महापौर ने नगर आयुक्त से नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और जोनल सेनेटरी ऑफिसर कुलदीपक को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। महापौर ने नगर आयुक्त से अवैध तरीके से चल रहे कार बाजार में लंबे समय से खड़ीं गाड़ियों को आरटीओ अधिकारियों से जांच कर जब्त करने के लिए निर्देश दिए।

संबंधित समाचार