लखनऊ में फिर संचालित होंगे LCTSL के 40 बस शेल्टर; पुरानी-बेकार बसों की नीलामी पर मुहर, शहर की बस सेवाओं और बजट समीक्षा पर जोर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ स्मार्ट सिटी के तहत बनाए गए 40 बस शेल्टर को फिर संचालित किया जाएगा। बेहतर रखरखाव और संचालन के लिए शर्तों में बदलाव कर ई-निविदा निकाली जाएगी। एलसीटीएसएल की पुरानी और बेकार बसों को नीलाम भी की जाएगी। ये निर्णय बुधवार को एलसीटीएसएल की 50वीं बोर्ड की बैठक में लिए गए।

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एलसीटीएसएल) की बुधवार को मंडलायुक्त और अध्यक्ष विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई। इसमें शहर की बस सेवा, संचालन, वित्तीय प्रबंधन और परिवहन व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान यह भी तय किया गया कि शहर की बस सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, सस्ती और सुविधाजनक बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। 

अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक के संचालन कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें बसों की संख्या, यात्रियों की संख्या और आय-व्यय पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने सेवाओं में सुधार के सुझाव दिए और बजट खर्च तथा वित्तीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगरीय परिवहन निदेशालय के निदेशक, संभागीय परिवहन अधिकारी, पुलिस कमिश्नरेट के प्रतिनिधि, एलसीटीएसएल प्रबंध निदेशक, मुख्य वित्त अधिकारी, संचालन प्रबंधक, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सचिव उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  :
रामनवमी पर यूपी में अलर्ट, अति संवेदनशील जिलों में पैरा मिलिट्री, प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं के भेष में तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी

संबंधित समाचार