UP Board Evaluation 2026: लखनऊ मंडल में 73 % कार्य पूरा, बुधवार को जांची गई कुल 2 लाख 80 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य लखनऊ मंडल में तेजी से चल रहा है और अब तक 73 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। निर्धारित अंतिम तिथि 1 अप्रैल से पहले ही मूल्यांकन कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बुधवार को मंडल के 23 मूल्यांकन केंद्रों पर 2 लाख 80 हजार से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई। अब तक कुल 16 लाख 86 हजार से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। मंडलीय कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार मंडल में 73.22 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार ने सभी नियंत्रकों और उपनियंत्रकों को मूल्यांकन केंद्रों की आंतरिक गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर कार्य निर्धारित समय में पूरा किया जाए। मंडल को कुल 23 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 16 लाख से अधिक का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।

केंद्रवार प्रगति की बात करें तो लखनऊ में 3,98,896 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है, जबकि 1,67,055 शेष हैं। उन्नाव में 2,05,513 का मूल्यांकन हुआ और 1,32,468 शेष हैं। रायबरेली में 2,57,522 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं और 88,314 बाकी हैं।

हरदोई में 3,01,045 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है और 68,948 शेष हैं। सीतापुर में 2,51,106 की जांच पूरी हुई, जबकि 83,265 शेष हैं। वहीं लखीमपुर खीरी में 2,72,355 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है और 76,490 अभी बाकी हैं।

ये भी पढ़ें  :
यूपी के जिलों में पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी:अफवाहों का बाजार गर्म, योगी सरकार ने कहा-कोई कमी नहीं

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म