करेंट अफेयर्स 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

हाल ही में 1998 बैच के अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर ने NMDC लिमिटेड में निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण कर लिया है। NMDC भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी है। उन्होंने भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा के अधिकारी के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। उनके पास भारतीय रेलवे और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में मानव संसाधन प्रबंधन का दो दशकों से भी अधिक का अनुभव है।

भारत जून 2026 से लिपुलेख दर्रा के माध्यम से चीन के साथ सीमा व्यापार फिर से शुरू करने जा रहा है। यह कदम 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान लगाए गए सात साल के प्रतिबंध को समाप्त करेगा। यह निर्णय विभिन्न मंत्रालयों की मंजूरी और महत्वपूर्ण कूटनीतिक वार्ताओं के बाद लिया गया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित यह ऐतिहासिक व्यापार मार्ग लंबे समय से स्थानीय लोगों की आजीविका का आधार रहा है और इसके दोबारा खुलने से व्यापारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

हाल ही में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को फरवरी 2026 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ICC Men’s T20 World Cup 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मिला। फरहान ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक रन बनाए और इतिहास रच दिया। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक ही टी-20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया।

हाल ही में भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। नई दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 208 पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। तीन दिन तक चले इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया, जिसमें आठ देशों के 257 एथलीटों ने भाग लिया। भारतीय पैरा एथलीटों ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 75 स्वर्ण, 69 रजत और 64 कांस्य पदक जीते।

 

 

संबंधित समाचार