167वां सृजन सम्मान : राहुल द्विवेदी स्मित व अंजू हरि श्रीवास्तव को मिला सम्मान
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा और प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रेस क्लब में सृजन सम्मान की 167वीं कड़ी का आयोजन किया गया। इस बार का सृजन सम्मान राहुल द्विवेदी स्मित और अंजू हरि श्रीवास्तव को दिया गया।
सच्चिदानंद तिवारी ''शलभ'' की अध्यक्षता में हुए सृजन सम्मान और काव्य समारोह के मुख्य अतिथि केवल प्रसाद ''सत्यम'', और विशिष्ट अतिथि डॉ. सुभाष गुरुदेव थे। दोनों रचनाकारों को यह सम्मान रवींद्र सिंह और हसीब सिद्दीकी ने सौंपा।
दीपक शर्मा सार्थक के संचालन में हुए कवि सम्मेलन की शुरुआत वर्षा श्रीवास्तव ने वाणी वंदना से की। कवि सम्मेलन में विनोद शंकर शुक्ल ''विनोद'', केपी त्रिपाठी ''पुंज'', सुशील श्रीवास्तव, रमाशंकर सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, अवधी हरि, तेज नारायण श्रीवास्तव ''राही'', डॉ. हिमांशु सक्सेना ''अर्श लखनवी'', सुनील त्रिपाठी, शशि नारायण त्रिपाठी, आहत लखनवी, नीलेश ज्वाला, फ़क्र ज़ैदी, श्रीवास्तव बाहम, डॉ. सुभाष चंद्र ''रसिया'', योगी योगेश, अविरल शुक्ल, दिवाकर राज, सुनील मेहरोत्रा, सुनील राव, रविशंकर श्रीवास्तव, डॉ. संदीप शर्मा, रश्क़ लखनवी, क़ौसर रिज़वी, प्रतिभा गुप्ता, अनीता सिन्हा, रश्मि शरद, सरोज बाला सोनी, प्रतिभा श्रीवास्तव, रजनी राय सहित 50 कवियों ने काव्यपाठ किया। वरिष्ठ हास्य-व्यंग्य कवि मुकुल महान ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
