UP TET Exam : UP टीईटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस लिंक पर क्लिक कर करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। सरकारी शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (यूपीईएसएससी) ने यूपी टीईटी के लिए आवेदन जारी कर दिए हैं।

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए दो लेवल में परीक्षा होगी, जिसमें लेवल वन (कक्षा 1 से 5वीं तक) और लेवल टू (कक्षा छठवीं से आठवीं तक) के असिस्टेंट टीचर के लिए पात्रता परीक्षा होगी। उम्मीदवार 27 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट upessc.gov.in पर अप्लाई कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यताः
लेवल 1 के लिए:
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर्स किए और डी.एल.एड पास या फाइनल ईयर के स्टूडेंट। या इटरमीडिएट में 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड बी.एल.एड।

लेवल 2 के लिए:
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर्स या मास्टर्स में 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ बी.एड या स्पेशल एजुकेशन में बी.एड या र 2 ईयर BTC। इटरमीडिएट में 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड बी.एल.एड या बी.एसी.एड।

ऐसे होगी परीक्षाः
150 मिनट यानी डेढ़ घंटे की परिक्षा में 4 सब्जेक्ट्स से 150 MCQs पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

सिलेबस :

  1. पेपर 1 के लिए (1 से 5वीं क्लास तक) बाल विकास एवं शिक्षण विधि (चाइल्ड ड्वेलप्मेंट एंड टीचिंग मेथड), कम्पल्सरी हिंदी और इंग्लिश/उर्दू/संस्कृत, गणित (मैथ्स) और पर्यावरणीय अध्ययन (एनवायरमेंटल स्टडीज), 1 अंक के 150 MCQs।
  2. पेपर 2 के लिए (6ठी से 8वीं क्लास तक) बाल विकास एवं शिक्षण विधि (चाइल्ड ड्वेलप्मेंट एंड टीचिंग मेथड), कम्पल्सरी हिंदी और इंग्लिश/उर्दू/संस्कृत, विशेषज्ञता वाले विषय से 60 प्रश्न (गणित/विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/सामाजिक अध्ययन), 1 अंक के 150 MCQs

ऐसे करें आवेदनः
आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.gov.in पर जाएं। वैलिड जानकारी के साथ ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें। पेपर 1, 2 या दोनों सेलेक्ट कर अप्लाई करें।

संबंधित समाचार