Uttrakhand: हाथियों ने टांडा जंगल में मचाया उत्पात...गेहूं की फसल क्षतिग्रस्त व स्कूल की खिड़की तोड़ी
रुद्रपुर, अमृत विचार। विगत रात्रि पंतनगर और टांडा जंगल में हाथियों का आवाजाही नगर आयी। इस दौरान हाथियों ने पंतनगर मार्ग में हल्दी के पास गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है, जबकि डांडा जंगल में राजकीय प्राथमिक विद्यालय टांडा में एक स्कूल में तोड़फोड़ की है।
हाथियों ने स्कूल की खिड़कियों में तोड़फोड़ की है। बताया जा रहा है कि जनवरी से अब तक चार बार हाथी स्कूल में तोड़फोड़ कर चुका है। वहीं हाथियों के आने से आसपास के लोगों में भय व्याप्त है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगा।
