Petrol-Diesel : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी खुशखबरी, सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में की बड़ी कटौती, जानें प्रति लीटर कितनी कम होगी कीमत
अमृत विचार : ऊर्जा संकट के बीच आज देशवासियों के लिए राहत देने वाली खबर आई है । जी हां, आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने आज पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले एक्साइड ड्यूटी को घटा दिया है। पश्चिम एशिया में फिर युद्ध के चलते देश में गैस संकट और पेट्रोल डीज़ल की कमी जैसे हालात बनने लग रहे थे लेकिन इसी बीच भारत पहुंचे गैस के जहाज के बाद अब मोदी सरकार ने जनता के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है।
सरकार की और से अब पेट्रोल और डीजल की कीमत पर बढ़ने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है । देश में आपूर्ति बाधित न हो और सुचारु रूप से चलने के लिए यह बढ़त बड़ी बात है। बता दें कि वित्त मंत्रालय की और से जारी एक बयान में ये कहा गया है, अब प्रति लीटर पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 13 रुपये थी, वो अब घटकर 3 रुपये रह गई है वही डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी अब शून्य हो गई है।
वैश्विक स्तर पर बढ़ती कीमत
सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की वैश्विक स्तर पर बढ़ती कीमतों से निपटने में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) जैसी तेल विपणन कंपनियों की मदद करने के लिए पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर कर दिया है और डीजल पर इसे शून्य कर दिया गया है।
वित्त मंत्रालय जारी एक अधिसूचना
वित्त मंत्रालय द्वारा 26 मार्च को जारी एक अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है जबकि डीजल पर यह शुल्क पहले के 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि शुल्क में यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। भारत में ईंधन विपणन कंपनियां दबाव में हैं क्योंकि अमेरिका एवं इजराइल द्वारा ईरान पर 28 फरवरी को हमला किए जाने के बाद से अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम स्थिर बने हुए हैं।
