यूपी में इको-वेलनेस टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा: लखीमपुर खीरी के शारदा बैराज में बनेगी ‘टेंट सिटी’

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : लखीमपुर खीरी स्थित शारदा बैराज को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। उप्र. ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड यहां 2.67 एकड़ क्षेत्र में निजी सहभागिता से ‘टेंट सिटी’ विकसित करेगा, जिसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ग्राम कोठिया के पास बनने वाली यह टेंट सिटी ‘एकोमोडेशन एंड वेलनेस टूरिज्म डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित की जाएगी। इसका उद्देश्य पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण में ठहरने के साथ वेलनेस सुविधाएं उपलब्ध कराना है। 

यह क्षेत्र दुधवा नेशनल पार्क और कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण्य के बीच स्थित है, जिससे इसकी पर्यटन संभावनाएं और बढ़ जाती हैं। दुधवा आने वाले पर्यटकों को अब इको टूरिज्म के साथ वेलनेस का भी अनुभव मिलेगा। बोर्ड ने टेंट सिटी के विकास के लिए निजी कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

 ये भी पढ़ें : 
रामनवमी पर फूलों से सजे मंदिर, गूंज रही बधाइयां; श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सुबह 5 बजे से शुरू दर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज