Bareilly : सीएम योगी के दौरे को लेकर एक्शन मोड में बीडीए

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बीडीए उपाध्यक्ष ने बैठक में कार्यदायी एजेंसियों को काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अपनी विकास परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने की की रफ्तार तेज कर दी है, ताकि मुख्यमंत्री के समक्ष विकास का एक भव्य और सुव्यवस्थित खाका पेश किया जा सके।

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकन्डन ए. की अध्यक्षता में हुई गुरुवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के संचालकों के साथ अधूरी परियोजनाओं और उनकी वर्तमान स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई। इस दौरान कार्यदायी एजेंसियों को दो-टूक हिदायत दी गई कि निर्माण की गति बढ़ाने के चक्कर में गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। मुख्य अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है, जिसके तहत देरी से चल रहे कार्यों को ''क्रिटिकल'' श्रेणी में रखकर प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। बीडीए के आला अधिकारियों का पूरा जोर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान शहर का बुनियादी ढांचा और सौंदर्यीकरण पूरी चमक के साथ दिखाई दे। बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि रामायण वाटिका जैसी सांस्कृतिक महत्व की परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री के हाथों इनका लोकार्पण प्रभावी ढंग से हो सके।

संबंधित समाचार