लखनऊ में बड़ी घटना : एक ही परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी लखनऊ में बीती रात एक बड़ी घटना हुई है, यहां नींवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। जिसके बाद मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं पिता की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल, राजधानी स्थित बंथरा के नीवां गांव का है, बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था, जिसके कारण परिवार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से रुपनारायण चौरसिया, उनकी पत्नी तारावती और बेटे संदीप की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तारावती और संदीप की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी कृष्णानगर, इंस्पेक्टर बंथरा की टीम पहुंच गई। जांच शुरू कर दिया है। वहीं, मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। शुरूआती जांच में कर्ज से परेशान होने की बात सामने आई है। संदीप के जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।

मृतक संदीप की जेब से मिला सुसाइड नोट

जांच में पुलिस को मृतक संदीप की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि अपनी मौत के जिम्मेदार हम हैं । हालांकि, इस घटना की असल वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। वहीं कुछ लोग घर के बाहर किसी तरह के पर्चे चिपके होने की बात भी बता रहे हैं, लेकिन वह पर्चे अब वहां नहीं हैं, वह फट चुके हैं। इस पर क्या लिखा था, यह कोई नहीं बता पा रहा है। पुलिस के मुताबिक  दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : हरदोई : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में शादी के बावजूद पति को 10 वर्ष की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार