संभल एसपी केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई: कपल का क्यूट डांस हुआ वायरल, 29 मार्च को होगी शादी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

संभल। संभल जिले के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एएसपी साउथ अंशिका वर्मा (Anshika Verma) की सगाई का कार्यक्रम संभल जनपद में संपन्न हुआ। वही शादी की खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

वायरल तस्वीर (11)

गुरुवार को घर परिवार और खास रिश्तेदारों के साथ ही कुछ अन्य मेहमान भी शामिल हुए। सगाई समारोह के दौरान जब कृष्ण कुमार विश्नोई और अंशिका वर्मा एक साथ मंच पर पहुंचे तो फिर दोनों ने जमकर ठुमके लगाए। मंच पर दोनों की केमिस्ट्री देखकर साफ समझ आ रहा था कि वैवाहिक जीवन को लेकर दोनों कितने खुश हैं।

वायरल तस्वीर (13)

संभल एसपी क कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा की सगाई हो गई, जिसका वीडियो  सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

वायरल तस्वीर (14)

यहा रिंग सेरेमनी में डांस के वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं. जिसमे वह गानें पर नाचते दिख जायेगे। सगाई  सगाई के बाद अब उनकी शादी की रस्में चल रही है।

वायरल तस्वीर (12)

बता दें कि 29 मार्च को शादी पूरे रीती रिवाज से रजथान में होगी और सारे कार्यक्रम भी बाड़मेर के एक आलिशान होटल में रखा गया गया है जहां संगीत और हल्दी की रस्मे होगी। इसके अलावा इन दोनों का रिसेप्श जोधपुर में होगा। 

शादी समारोह में बड़े नामचीन लोगों का आगमन 

इस शाही शादी में मेहमानों के लिए वेलकम की पूरी व्यवस्था की गई है बता दें कि इस शादी में राजनीति और प्रशासन का बड़ा जमावड़ा देखने को मिल सकता है। इसमें यूपी के सीएम योगी और राजस्थान के सीएम का नाम सामने आया है वे इस समारोह में शिरकत करके इसका हिस्सा बन सकते है इसके अलावा कांग्रेस नेता सचिन पायलट और वैभव गहलोत सहित कई प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।  

ये भी पढ़ें : 
अलीगढ़ में मंदिर कमेटी और पुलिस आमने-सामने: नए रूट से शोभायात्रा निकालने पर अड़े, नहीं मिली मंजूरी

 

 

 

संबंधित समाचार