कानपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश सद्दाम गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी सद्दाम को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2013 में हुई लूट की कई घटनाओं में वांछित था और 2014 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। 

पुलिस ने बताया कि शातिर अभियुक्त पिछले 12-13 वर्षों से गिरफ्तारी से बचता रहा। उसकी तलाश में जुटी टीम को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन महराजगंज, सोनौली और नेपाल क्षेत्र में मिल रही थी। 19 मार्च को सूचना मिलने पर कि अभियुक्त कानपुर आया हुआ है, पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में उसने फरारी के दौरान मेलों में दुकान लगाकर जीविका चलाने की बात बताई है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। 

संबंधित समाचार