बाराबंकी : बालिका की हत्या में नहीं कोई सुराग, गांव में तनाव, पीएसी तैनात

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सूरतगंज/बाराबंकी, अमृत विचार। गुरुवार दोपहर खेत में मेंथा की रोपाई कर रही बालिका की हत्या के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इसकी एक वजह परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत का न होना भी है। हालांकि तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है। 

बताते चलें कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बसारी में गुरुवार दोपहर एक 11 साल की बालिका अपने खेत में मेंथा की रोपाई कर रही थी। खेत से मजदूर चले गए वहीं पिता के भी दूसरे खेत जाने से बालिका अकेली रह गई। कुछ समय बाद मजदूरों संग खेत पहुंचे पिता को बेटी नहीं मिली लेकिन करीब 50 मीटर दूर उसका शव मिला।

3

गले पर खरोंच व चोट के निशान से साफ हुआ कि उसकी हत्या की गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर देर रात एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी उत्तरी विकास चंद्र भी घटनास्थल पहुंचे। शुक्रवार को गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। 

वहीं शाम करीब 4 बजे पीएम के बाद शव गांव पहुंचा तो लोगों का तांता लग गया और परिजनों में रोना पिटना मचा रहा। पुलिस ने मशक्कत के बाद शाम 5 बजे बालिका का अंतिम संस्कार कराया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरु की है। परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

संबंधित समाचार