चाय बागान में PM मोदी का अनोखा अंदाज... पत्तियां तोड़ते हुए महिलाओं संग की बात, खिंचवाई सेल्फी, देखें Photos

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला श्रमिकों से बातचीत की। मोदी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए राज्य के एक दिवसीय दौरे पर हैं। 

MUSKAN DIXIT (19)

प्रधानमंत्री ने 'मनोहारी टी इस्टेट' का दौरा करने के बाद सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ''हम हर चाय जनजाति परिवार के प्रयासों पर अत्यंत गर्व महसूस करते हैं। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम के गौरव को बढ़ाया है।'' 

MUSKAN DIXIT (15)

मोदी को महिलाओं के एक समूह के साथ चाय की पत्तियां तोड़ते हुए भी देखा गया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ''चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने अपनी संस्कृति के बारे में बात की और अंत में एक सेल्फी भी ली!''  प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि ये डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान की कुछ झलकियां हैं। 

MUSKAN DIXIT (16)


असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। 126 सीटों वाली इस विधानसभा के लिए मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ NDA गठबंधन और विपक्षी ‘असम सम्मिलित मोर्चा’ के बीच होने वाला है।

चुनाव आयोग के अनुसार, असम की सभी 126 सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, जबकि नतीजों की घोषणा 4 मई 2026 को की जाएगी।

MUSKAN DIXIT (18)


सत्ताधारी NDA की ओर से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा करीब 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके सहयोगी असम गण परिषद (AGP) को 25 और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (BPF) को 11 सीटें दी गई हैं।

दूसरी तरफ, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ‘असम सम्मिलित मोर्चा’ ने भी पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस खुद लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है और अब तक 94 से अधिक उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। गठबंधन के अन्य दल रायजोर दल और असम जातीय परिषद (AJP) भी अपने कोटे की सीटों पर उम्मीदवार उतार रहे हैं।

इन दो प्रमुख गठबंधनों के अलावा बदरुद्दीन अजमल की AIUDF, आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी चुनावी मैदान में हैं, जिससे कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है।

संबंधित समाचार