विराट कोहली और रोहित शर्माटेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहे वापस? जानें वायरल दावों की पूरी सच्चाई

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस लेने को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाहें फैल रही हैं। कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों खिलाड़ियों ने अपना फैसला बदल लिया है और बीसीसीआई को इस संबंध में मैसेज भेजा है। लेकिन ये सभी दावे पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं।

विराट कोहली ने 12 मई 2025 को और रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। दोनों खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। कोहली ने आरसीबी के लिए अपने पहले मैच में नाबाद 69 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए केकेआर के खिलाफ 78 रन बनाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने टेस्ट में वापसी का फैसला कर लिया है और बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक रिलीज भी जारी कर दी है। कुछ पोस्ट में तो यह तक कहा गया कि विराट कोहली ने खुद टेस्ट क्रिकेट में वापसी का ऐलान कर दिया है।

सच्चाई क्या है?

विराट कोहली, रोहित शर्मा या बीसीसीआई की तरफ से टेस्ट रिटायरमेंट वापस लेने को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान या सूचना जारी नहीं की गई है। ये सारे दावे बिल्कुल फर्जी हैं।

वनडे में दोनों उपलब्ध

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वे टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। दोनों ने अपना आखिरी वनडे 18 जनवरी 2026 को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। भविष्य में भी वे वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आ सकते हैं।

 

संबंधित समाचार