Uttrakhand: उत्तराखंड को 113.90 करोड़ की केंद्रीय सहायता...वित्त मंत्रालय से मिली स्वीकृति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (एसडीएमएफ) की केंद्रीय हिस्सेदारी जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस क्रम में उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की राशि द्वितीय किश्त के रूप में मंगलवार को स्वीकृत की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सहायता राज्य में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा राज्य की आपदा से निपटने की क्षमता को और मजबूत करेगी। 

उल्लेखनीय है कि यह राशि 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर जारी की गई है, जिसका उद्देश्य राज्यों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबंधन की क्षमताओं को सुदृढ़ करना है। भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह धनराशि सीधे संबंधित राज्य सरकार के खाते में भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। 

गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस निधि का उपयोग राज्य स्तर पर आपदा न्यूनीकरण से संबंधित कार्यों में किया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि निधि प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर केंद्र एवं राज्य अंश को सार्वजनिक लेखा शीर्ष में जमा किया जाए, अन्यथा विलंब की स्थिति में भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार ब्याज देय होगा।

संबंधित समाचार