हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक अलर्ट, धार्मिक शोभा यात्राओं के चलते इन रास्तों पर रहेगी रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के निकट बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव समारोह के कारण बुधवार तथा बृहस्पतिवार को उत्तर और मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से जारी परामर्श के अनुसार, मंदिर के आसपास कई धार्मिक शोभा यात्राएं और कार्यक्रम होंगे जिससे प्रमुख सड़कों पर जाम लग सकता है। 

बुधवार यानी एक अप्रैल को अपराह्न दो बजे से रात 11 बजे तक और बृहस्पतिवार यानी दो अप्रैल को पूरे दिन यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस प्रतिबंध के कारण प्रभावित सड़कों में रिंग रोड (शांति वन और अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) कश्मीरी गेट के बीच दोनों ओर के मार्ग), श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग और बुलेवार्ड रोड शामिल हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि यातायात की स्थिति के अनुसार रेल छत्ता चौक, सुभाष कट, जीपीओ चौक, केला घाट, आयरन ब्रिज, बुलेवार्ड रोड-लोथियन रोड टी-प्वाइंट और रिंग रोड पर मंकी ब्रिज के नीचे यातायात को किसी अन्य मार्ग से भेजा जाएगा। 

ये भी पढ़ें :
ATF Prices :विमान फ्यूल की कीमतों में इजाफा, मंहगा होगा हवाई सफर ; जानिए कितनी बढ़ी कीमतें 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म