हनुमान जयंती पर रिलीज होगा रामायण का टीजर 'राम', LA में शानदार स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों का इंतज़ार खत्म

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : रणबीर कपूर की मच अवेटेड प्रोजेक्ट रामायण का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन अब वो समय आ गया है जब हर कोई राम को बड़े पर देखेगा। साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक इस फिल्म में रणबीर का किरदार काफी अहम् है क्योकि इस फिल्म से लोगों के इमोशन के साथ साथ आस्था भी जुडी हुई है। रामायण फिल्म को दो पार्ट्स में लाया जाना है जिसका पहला पार्ट दिवाली पर आएगा लेकिन हनुमान जयंती पर इसका टीज़र रिलीज होने जा रहा है इसके लिए मेकर्स ने सारी तैयारियां कर ली है। इतना ही नहीं इसके लिए एक बड़ा इवेंट भी रखा गया है। 

हो रही जबरजस्त चर्चा 

नितेश तिवारी की महाकाव्य 'रामायण' - जो की भारत की प्राचीन काव्य का दो हिस्सों में पुनर्कल्पन है - अपने पहले आधिकारिक कैरेक्टर टीज़र 'राम' के साथ ज़बरदस्त चर्चा में है। आपको बता दें कि टीज़र 2 अप्रैल को रिलीज़ होने वाला है। 2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो को 'U' (यूनिवर्सल) रेटिंग मिली है। LA में वीकेंड पर हुए एक IMAX इवेंट में चुनिंदा दर्शकों ने इसे देखा और इसकी खूब तारीफ़ की। 

इस टीज़र में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में और यश रावण के रूप में नज़र आ रहे हैं, और इसके विज़ुअल्स बेहद भव्य और विशाल हैं। यह फ़िल्म IMAX के लिए शूट की गई है और इसके VFX का काम ऑस्कर विजेता कंपनी DNEG ने किया है। फ़िल्म की कास्ट में साई पल्लवी सीता के रूप में और सनी देओल हनुमान के रूप में शामिल हैं। फ़िल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा।

राम के लिए तैयार नहीं थे रणबीर 

एक चर्चा के दौरान रणबीर कपूर ने बताया की वह इस रोल को पहले नकार चुके थे और इसकी एक बड़ी वजह उन्होंने खुद को ही माना था उन्होंने बताया कि "मुझे याद है, जब करीब 4 साल पहले नमित ने मुझे यह रोल ऑफर किया था, तो मेरा तुरंत जवाब था 'नहीं', मैं इसके लिए फिट नहीं हूँ, मैं उतना अच्छा नहीं हूँ, और मैं इस रोल के साथ पूरी तरह न्याय नहीं कर पाऊँगा। फिर मैं पिता बन गया। मुझे लगता है कि भगवान राम का किरदार निभाना और पिता बनना—यह प्यारा संयोग ही मेरी ज़िंदगी में एक अहम मोड़ लाने के लिए ज़रूरी था।" 

बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभाने वाले है जबकि साई पल्लवी इस फिल्म में माता सीता का किरदार निभाती दिखेगी। इसके अलावा लक्ष्मण का रोल रवि दुबे निभायेगें इसके साथ ही रावण के लिए साउथ के सुपर स्टार यश होंगे। इस फिल्म का दर्शक इंतजार कर रहे हैं, फिलहाल दिवाली तक लोगों को अभी और इंतजार करना होगा लेकिन टीजर के लिए नहीं।  

ये भी पढ़ें :
Dhurandhar's World TV Premiere: दुनिया भर में गर्दा उड़ाने के बाद अब टीवी पर तहलका, जानिए  घर पर कब देख सकेंगे फिल्म 

 

संबंधित समाचार