हनुमान जयंती पर ध्वजारोहण में शामिल होंगे उद्योगपति गौतम अडानी, निजी विमान से पहुंचेंगे अयोध्या

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी गुरुवार को अयोध्या पहुंचेंगे। वह अपने निजी विमान से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे। गौतम अडानी को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। वह यहां लगभग तीन घंटे तक रहेंगे। राम मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद सुबह 11 बजे के करीब लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करना प्रस्तावित है।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर देश-दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां अयोध्या पहुंची थी। इसमें अंबानी परिवार भी मौजूद था। संभवत: उद्योगपति गौतम अडानी उस दौरान आयोजन में शामिल नहीं हो सके थे। बताया जाता है कि गौतम अडानी चंडीगढ़ से यहां पहुंच रहे हैं। 

हनुमान जयंती पर गुरुवार को राम मंदिर स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। संभावना जताई जा रही है कि अडानी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। हालांकि अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। एयरपोर्ट के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा हमेशा चुस्त दुरुस्त रहती है।

ये भी पढ़ें : 

संबंधित समाचार