Bareilly: 15 हजार करोड़ के निवेश का मिला लक्ष्य, 4741 करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के तहत जिले को मिले 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाले लक्ष्य में 4741 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट पूरा कर लिया गया है। जबकि, दो हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम अंतिम चरण में है। इसमें 180 कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए गए थे। जिनमें से 168 कंपनियों ने अपना काम शुरू कर दिया है। शेष कंपनियों के प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

सरकार की यह पहल निवेश को आकर्षित करने के साथ-साथ रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास को भी गति दे रही है। इन परियोजनाओं के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। औद्योगिक माहौल मजबूत होगा। वहीं, जीबीसी-5 के तहत सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए अब तक 4741 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पूरे किए जा चुके हैं। इसके अलावा लगभग 2 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट यूपी सीड, एमएसएमई, फूड प्रोसेसिंग और हॉर्टिकल्चर जैसे विभागों के माध्यम से पूरे किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार