लखनऊ की इस गैस एजेंसी से उपभोक्ता परेशान, बुकिंग के 15 दिन बाद भी सिलेंडर के इंतजार में लोग
लखनऊ, अमृत विचार : ढेरों कवायदों के बाद भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी में लोग आज भी घरेलू सिलेंडर के लिए परेशान हैं, बुकिंग के 15 दिन बीत जाने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि परेशान लोग अपनी पीड़ा बयां कर रहे हैं।
राजधानी के कपूरथला स्थित अशोक गैस एजेंसी की व्यवस्था सबसे बदतर है। इसी खस्ताहाल व्यवस्था के चलते लोग परेशान हैं। एजेंसी की मनमानी से जुड़ा ताजा मामला रविवार को देखने को मिला। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियों में लोग गैस एजेंसी के बाहर खड़े हैं और एजेंसी पर ताला लटका हुआ है।
हालांकि बाद में लोगों ने जब हंगामा शुरू किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने एजेंसी के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद एजेंसी खुली और लोगों की समस्याओं को एजेंसी संचालक ने सुना। साथ ही जल्द ही लोगों को गैस उपलब्ध कराने की बात कही। गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस बुक कराये 15 दिन का समय बीत चुका है,लेकिन उनके घर गैस नहीं पहुंची है।
यह भी पढ़ें : बेटी है बोझ नहीं... मेरठ में पति से तलाक के बाद रिटायर्ड जज ने बेटी का ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत
