हनुमान भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी : इस बार ज्येष्ठ में 8 मंगलवार, अधिक मास में 4 विशेष मंगल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: इस वर्ष अधिमास के कारण ज्येष्ठ माह 60 दिनों का होगा। काशी पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगा। इस दौरान कुल आठ बड़े मंगलवार पड़ रहे हैं, जिनमें भक्तगण पूरे श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करेंगे।

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार मई माह में 5, 12, 19 और 26 तारीख को तथा जून में 2, 9, 16 और 23 तारीख को बड़े मंगल पड़ेंगे। अधिक ज्येष्ठ मास 17 मई से 15 जून तक रहेगा। इस दौरान 19 और 26 मई तथा 2 और 9 जून को अधिक ज्येष्ठ मंगल पड़ेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में पूजा करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। 

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि बड़े मंगल के दिन व्रत रखकर और विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। इस दिन हनुमान जी की आराधना करना अत्यंत फलदायी माना गया है।

संबंधित समाचार