प्रयागराज न्यूज : हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने कुर्क की अपराध से अर्जित संपत्ति

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

 प्रयागराज : पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज ने हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क कर लिया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई इस कुर्की में सोनू सिंह यादव की सोरांव तहसील के राजापुर मल्हुआ गांव स्थित जमीन शामिल है।

कुर्क की गई इस जमीन की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान SDM सोरांव भारती मीणा और ACP सोरांव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए संपत्ति को जब्त किया। 

पुलिस की कार्रवाईसोनू सिंह यादव पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, उसने अपराध की कमाई से यह संपत्ति बनाई थी, जिसे अब गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई अपराधियों को सख्त संदेश देने के लिए की गई है।पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज लगातार हिस्ट्रीशीटरों और माफिया तत्वों की संपत्तियों पर नकेल कसने की मुहिम चला रहा है।

ये भी पढ़ें  : 
फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा : यूपी पुलिस के एक सिपाही की मौके पर ही मौत, दो अन्य घायल

संबंधित समाचार