भारत ने अफगानिस्तान को भेजी मानवीय सहायता की नई खेप, बाढ़ और भूकंप प्रभावितों के लिए राहत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः भारत ने कहा है कि उसने हाल में आयी बाढ़ और भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अफगानिस्तान को राहत सामग्री की एक नयी खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को कहा कि भारत इस कठिन समय में अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा, ''हालिया बाढ़ और भूकंप के कारण अफगान लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए भारत एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) सामग्री भेज रहा है, जिसमें किचन सेट, स्वच्छता किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग तथा अन्य सामग्री शामिल हैं।'' 

जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, ''भारत अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस चुनौतीपूर्ण समय में मानवीय सहायता तथा समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।'' 

संबंधित समाचार