यूपी बनेगा टीबी मुक्त प्रदेश : 100 दिन गांव-गांव होगी जांच, विधायक जया देवी ने किया निक्षय शिविर का उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग का 100 दिवसीय टीबी अभियान सोमवार को शुरू हो गया। काकोरी ब्लॉक के अमेठिया सलेमपुर गांव के पंचायत भवन एवं मलिहाबाद ब्लॉक के कनार गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित निक्षय शिविरों का उद्घाटन हुआ।

इस दौरान शिविर लगाकर 524 लोगों की हीमोग्लोबिन, डायबिटीज, बीएमआई और ब्लड प्रेशर की जांच की गई और 290 लोगों का एक्स-रे किया गया।काकोरी में 2, मलिहाबाद में 6 और सरोजनी नगर में 15 लोगों के बलगम की जांच भी की गई।

इस दौरान विधायक जया देवी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव तक टीबी की जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाना है, ताकि कोई भी मरीज छूट न जाए।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर जांच कराएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि राज्य से प्राप्त सूची के अनुसार जनपद के आठ ब्लॉकों के 167 हाई रिस्क गांवों में रोस्टर के आधार पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों में संभावित मरीजों की एक्स-रे, एचआईवी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। टीबी की पुष्टि होने पर तत्काल इलाज शुरू कर मरीजों को निक्षय पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बताया कि शिविरों में एआई आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से संभावित मरीजों की त्वरित जांच की गई।-जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी के अनुसार चारों

सीएचसी अधीक्षक काकोरी डॉ. केडी मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक के 19 गांवों को चिन्हित कर निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे। वहीं मलिहाबाद के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र के 11 उच्च जोखिम वाले गांवों में भी ऐसे शिविर आयोजित होंगे।

ये भी पढ़ें :
सीएम योगी ने कृषि मंत्री और शीर्ष अधिकारियों के साथ की समीक्षा, कहा-फार्मर रजिस्ट्री बनेगी योजनाओं का आधार

संबंधित समाचार