किसानों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार : लखनऊ में गेहूं के लिए 43 केंद्रों पर खरीद, डीएम ने किया निरीक्षण
लखनऊ, अमृत विचार : रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए राजधानी में बनाये गए 43 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। वर्तमान में जनपद में कुल 170.00 कुंतल गेहूँ की खरीद की गई है। जिलाधिकारी विशाख जी ने सोमवार को पीसीएफ के मसौली स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर 22 किसानों से 541 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
निरीक्षण में केंद्र पर किसानों के बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था मिली। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। किसानों को उतराई एवं छनाई मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल धनराशि गेहूं के मूल्य के साथ उनके बैंक खातों में पीएफएमएस के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
