Bareilly: ई-बस के बाद जिलाधिकारी बाइक पर सवार, कलेक्ट्रेट से कार्यालय तक पहुंचे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी अविनाश सिंह इन दिनों प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील पर ईंधन बचाने का संदेश दे रहे हैं। दो दिन पहले वह ई-बस में बैठकर समधान दिवस में पहुंचे थे। अब सोमवार को बाइक पर बैठकर कमिश्नर कलेक्ट्रेट से अपने आवास तक पहुंचे।  

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नो व्हीकल डे मनाने का आह्वान किया है। लिहाजा जिलाधिकारी अविनाश सिंह लगातार ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दे रहे हैं। एक बार फिर उनका सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। कमिश्नर की बैठक में शामिल होने के बाद वह बाइक पर सवार हुए और कलेक्ट्रेट कार्यालय से अपने आवास तक पहुंचे। डीएम को जिसने भी बाइक पर सफर करते देखा उनकी तारीफ करते नहीं थका। दूसरे अधिकारी और कर्मचारी भी उनका ये अंदाज देखकर हैरान रह गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के मकसद से सभी अधिकारी और कर्मचारी आगे आएं। उनसे उम्मीद की जाती है कि वह देशहित के इस काम में अपना सहयोग जरूर देंगे। इसके अलावा उन्होंने सप्ताह में दो दिन सोमवार और शनिवार को नो व्हीकल डे के रूप में मनाने की अपील लोगों से की। इन दिनों में में अपने निजी या सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं करें।

संबंधित समाचार