पवन खेड़ा मामले में कांग्रेस का हमला, विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः कांग्रेस संचार विभाग प्रभारी जयराम रमेश ने मीडिया विभाग चेयरमेन पवन खेड़ा के घर मंगलवार दिल्ली पुलिस और असम पुलिस के पहुंचने पर असम सरकार पर जमकर हमला बोला। रमेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि एक जनहित के मुद्दे पर सवाल उठाने के लिए पुलिस की पूरी फौज लगाना इस बात का प्रमाण है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा घबराए, परेशान और बौखलाए हुए हैं। उन्हाेंने इसे कानून की उचित प्रक्रिया नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मशीनरी का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज को दबाने और डराने के लिए किया जा रहा है, क्योंकि विपक्ष सरकार के "काले कारनामों" को उजागर कर रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जो लोग डराने-धमकाने की राजनीति करते हैं, वही सबसे ज्यादा डरे हुए होते हैं और उनके पास छिपाने के लिए बहुत कुछ होता है।

रमेश ने यह भी दावा किया कि यह पूरी कार्रवाई इस बात का संकेत है कि असम के मुख्यमंत्री को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है, इसलिए वह इस तरह के कदम उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि खेड़ा के द्वारा असम में किए गए प्रेसवार्ता और असम मुख्यमंत्री सरमा और उनकी पत्नी पर लगाए गए आरोपों के बाद असम पुलिस की एक टीम आज उनके घर पहुँची साथ में दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद रहे है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस श्री खेड़ा से पूछताछ करना चाहती है। 

संबंधित समाचार