'वैश्विक बाज़ार में सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता बनेगा भारत', गुजरात में सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को साणंद में केन्स सेमीकॉन संयंत्र का उद्घाटन किया और कहा कि भारत वैश्विक बाज़ार में एक भरोसेमंद सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता के तौर पर अपनी भूमिका को मज़बूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन भारत के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते प्रयासों को मज़बूती देता है, जो सशक्त सेमीकंडक्टर तंत्र के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। 

मोदी ने कहा कि 'पैक्स सिलिका' पहल में शामिल होने के भारत के फैसले का उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति को मजबूत करना है। इस घटनाक्रम को गर्व का क्षण बताते हुए मोदी ने कहा कि यह केवल आर्थिक प्रतिस्पर्धा का समय नहीं है, बल्कि भविष्य के प्रौद्योगिकी परिदृश्य को आकार देने का समय है, क्योंकि एक भारतीय कंपनी वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में शामिल हो गई है। 

प्रधानमंत्री ने कहा, ''इस परियोजना में उत्पादन शुरू होने के साथ ही, भारत वैश्विक बाज़ार में एक भरोसेमंद सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता के तौर पर अपनी भूमिका को और मज़बूत कर रहा है। एक तरह से, आज साणंद और सिलिकॉन वैली के बीच एक नया सेतु बन गया है। साणंद में स्थित यह संयंत्र अब कैलिफ़ोर्निया आधारित एक कंपनी को 'इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल्स' की आपूर्ति कर रहा है।'' 

मोदी ने कहा कि भारत ने 2021 में सेमीकंडक्टर मिशन शुरू किया, जो न केवल एक औद्योगिक नीति है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास की एक घोषणा भी है। उन्होंने कहा, ''भारत ने पिछले बजट में 'सेमीकंडक्टर मिशन 2' की शुरुआत की थी, ताकि देश को उत्पादन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें :
लाल आतंक पर बड़ा प्रहार: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सात नक्सलियों का आत्मसमर्पण, एके-47 राइफल सौंपा

संबंधित समाचार