CEO: इंडिगो की कमान संभालेंगे विलियम वॉल्श, एयरलाइंस ने बैठक में लगाई नियुक्ति पर मोहर 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। देश की अग्रणी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख विलियम वॉल्श को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। एयरलाइंस ने मंगलवार को बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल की आज हुई बैठक में वॉल्श की नियुक्ति पर मोहर लगायी गयी।

वाल्स 03 अगस्त तक अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। वह इस समय अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आयटा) के महानिदेशक के पद पर हैं जहां उनका कार्यकाल 31 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है। वह पूर्व में ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप के सीईओ के पदों पर रह चुके हैं। 

इससे पहले, 09 मार्च को इंडिगो के तत्कालीन सीईओ पीटर एल्बर्स ने निजी कारणों का हवाला देते हुए। तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा पिछले साल दिसंबर में एयरलाइंस के परिचालन में हुए बड़े व्यवधान के तीन महीने बाद आया था जिसमें एक सप्ताह के अंदर हजारों की संख्या में उड़ानें रद्द रही थीं और लाखों यात्री प्रभावित हुए थे। 

ये भी पढ़ें : 
'वैश्विक बाज़ार में सेमीकंडक्टर आपूर्तिकर्ता बनेगा भारत' गुजरात में सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन कर बोले पीएम मोदी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म