राजस्थान में 65 आईएएस के तबादले, जितेंद्र सोनी बने मुख्यमंत्री के सचिव 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

जयपुरः राजस्थान सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 65 अधिकारियों के तबादले किए हैं जिनमें 25 जिलाधिकारी भी शामिल हैं। जयपुर के जिलाधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी का तबादला मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के सचिव के पद पर किया गया है। वह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव भी होंगे। 

कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार देर रात जारी आदेश के तहत, वित्त (बजट) विभाग के शासन सचिव राजन विशाल को जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक को जयपुर का जिलाधिकारी बनाया गया। 

बाड़मेर की जिलाधिकारी टीना डाबी का तबादला टोंक में जिलाधिकारी के पद पर किया गया। जिन जिलों में जिलाधिकारी बदले गए हैं उनमें जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, सीकर, फलोदी, बारां, बीकानेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही, बूंदी, डीडवाना-कुचामन, नागौर, करौली, दौसा, खैरथल-तिजारा, डूंगरपुर, सलूंबर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ शामिल है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म