ट्रंप का बड़ा डिप्लोमेटिक ब्रेकथ्रू: अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते का युद्धविराम, खुलेगा Strait of Hormuz!

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

वाशिंगटनः अमेरिका और ईरान युद्ध विराम के लिए सहमत हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका और ईरान एक निर्णायक शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह घोषणा वाशिंगटन समयानुसार 18:32 बजे की जो कि श्री ट्रंप द्वारा तय की गई रात आठ बजे की समय सीमा के अंदर थी। उन्होंने धमकी दी थी कि अगर ईरान घोषित समयसीमा के भीतर युद्धविराम पर सहमत नहीं होता है तो ईरानी सभ्यता को खत्म कर दिया जाएगा।

ईरान के विदेश मेत्री अब्बास अरागची ने भी कहा है कि उनका देश दो सप्ताह के युद्ध विराम पर सहमत हो गया है। इस दौरान होर्मुज जलडमरुमध्य को खोल दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युद्ध विराम पर सहमति पाकिस्तान के मध्य्थता से हुई है और इजरायल भी इसपर सहमत है।

युद्धविराम समझौते के बाद ईरान में प्रदर्शनकारियों ने जताया आक्रोश

युद्धविराम की घोषणा के बाद बुधवार की सुबह ईरान की राजधानी की सड़कों पर सरकार समर्थक प्रदर्शनकारियों ने ''अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद, समझौता करने वाले मुर्दाबाद!'' के नारे लगाए। आयोजकों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की लेकिन वे लगातार नारे लगाते रहे। उन्होंने सड़क पर अमेरिकी और इजराइल के झंडे भी जलाए। यह ईरान में कट्टरपंथियों के निरंतर गुस्से को दर्शाता है। कई लोगों का मानना है कि कट्टरपंथी अमेरिका के खिलाफ विनाशकारी युद्ध की तैयारी में जुटे थे।

संबंधित समाचार