5 अप्रैल 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज मेहनत का फल मिलेगा। दोपहर बाद व्यापार में लाभ के योग हैं। वैवाहिक संबंधों में स्पष्टता आवश्यक है।
वृष- आज धन की गति सुधरेगी। परिजनों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नक्षत्र परिवर्तन निर्णय-शक्ति बढ़ाएगा।
मिथुन- आज का दिन संचार, मीडिया, मार्केटिंग कार्य के लिए अनुकूल रहेगा। मन-मस्तिष्क में नए विचार जन्म लेंगे।
कर्क- आज व्यापार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। निवेश पर विचार करें। परिवार से सहयोग मिलेगा।
सिंह- आज आपकी कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। सामाजिक मान बढ़ेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।
कन्या- आज व्यापार में लाभ के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। जीवन हेतु लिए गए निर्णय प्रभावी रहेेंगे।
तुला- आज चंद्र प्रभाव शुभ है। जीवन में आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें।
वृश्चिक- आज आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। विशाखा से ऊर्जा और साहस मिलेगा। पुराने अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
धनु- आज के दिन भाग्य सहयोगी रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राएं शुभ रहेंगी। आर्थिक लाभ और मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा।
मकर- आज करियर में उन्नति के योग हैं। वरिष्ठजनों का समर्थन मिलेगा। व्यापार में कार्यभार के साथ लाभ भी बढ़ेगा।
कुंभ- आज के दिन शिक्षा, रणनीति और प्रतियोगिता आपके पक्ष में रहेगी। रचनात्मकता उच्च रहेगी। कार्यक्षेत्र में वर्कलोड बढ़ेगा।
मीन- आज का दिन नया कार्य शुरू करने के लिए उत्तम है। शारीरिक ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
