यूपी के हरदोई में पुलिस मुठभेड़, लूटकांड के 6 बदमाश गिरफ्तार, जेवर और नकदी बरामद
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की पुलिस ने सर्राफा कारोबारी के साथ हुई लूट के मामले में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। लूटकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने आज तड़के तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान दो बाइक पर छह लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगे। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली चलायी और तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने बदमाश लुटेरों के पास से नकली लूटी गई ज्वेलरी बाइक और तमंचे बरामद की है। गौरतलब है कि बदमाशों ने तीन अप्रैल को सर्राफा कारोबारी सर्वेश रस्तोगी और उनके बेटे से सोना और नगदी लूट ली थी। इस मुठभेड़ में सीतापुर जिले के रहने वाले प्रियांशु वर्मा, प्रशांत शुक्ला और तुषार रस्तोगी के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े, जबकि सचिन कश्यप, अंशुमान और आशीष को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।
