बाराबंकी : लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। लखनऊ में केसरबाग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और चैंबर व सामान तोड़े जाने की घटना के विरोध में जनपदों की अलग-अलग तहसीलों में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर निलंबन, पीड़ितों को मुआवजा और बेहतर इलाज की मांग की।

तहसील बार एसोसिएशन रामनगर के अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी और महामंत्री कमलापति तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आनंद कुमार तिवारी को सौंपा। ज्ञापन में संबंधित थानेदार सहित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, पीड़ित अधिवक्ताओं को मुआवजा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की गई।

cats

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.डी. खान, उपाध्यक्ष गिरजेश शुक्ला, अरुण कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार सिंह, जगदम्बा सिंह, बी.डी. चौधरी, कासिम, चैतन्य नारायण, गौरव मिश्रा, रामकुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं फतेहपुर में दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी और महामंत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम कार्तिकेय सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में घटना की उच्चस्तरीय जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, घायल अधिवक्ताओं के समुचित उपचार और टूटे चैंबरों के स्थान पर बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई। प्रदर्शन में हरिनाम सिंह वर्मा, पौरुष श्रीवास्तव, राम अवतार गौतम, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, गणेश शंकर मिश्र, इंद्रेश शुक्ला, श्रवण वर्मा, ओम प्रकाश यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, हरीश मौर्य, राहिल, प्रेम चंद्र राजपूत समेत कई अधिवक्ता शामिल रहे। दोनों स्थानों पर अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर न्यायहित में संघर्ष जारी रखने की बात कही।

संबंधित समाचार