US Iran Ceasefire: ईरान के लावन द्वीप में ऑयल रिफाइनरी पर अटैक, सीजफायर के बाद भी हमला

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद बुधवार को ईरान के लावन द्वीप पर स्थित एक तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने एक खबर में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं और हमले में किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि, खबर में यह नहीं बताया गया कि हमला किसने किया है।

 ये भी पढ़ें :
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत ने दी प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय बोला -संघर्ष विराम का स्वागत, संवाद-कूटनीति से समाधान पर जोर 

संबंधित समाचार