बांग्लादेश : चटगांव में भारतीय उच्चायोग परिसर में मिला राजनयिक का शव, शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

ढाका। बांग्लादेश के चटगांव में स्थित भारतीय उच्चायोग के परिसर में मंगलवार को भारत के एक राजनयिक का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृत अधिकारी की पहचान नरेन धर के रूप में हुई है, जो भारतीय उच्चायोग में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। ढाका पुलिस के प्रवक्ता अमीनूर राशिद ने संवाददाताओं से कहा, "हमें बताया गया है कि मृतक अधिकारी का नाम नरेन धर है, जो मिशन में सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।" 

राशिद के मुताबिक, धर का शव मंगलवार तड़के भारतीय उच्चायोग के पुराने वीजा केंद्र भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित एक बाथरूम के दरवाजे के सामने मिला। ढाका में स्थित भारतीय उच्चायोग या चटगांव स्थित सहायक उच्चायोग ने अभी तक इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

राशिद ने कहा कि कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि धर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई होगी। उन्होंने कहा, "हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण की पुष्टि होगी।" पुलिस के मुताबिक, धर चंडीगढ़ के रहने वाले थे और उनकी उम्र 35 से 40 साल के बीच थी। 

ये भी पढ़ें :
दक्षिण कोरिया यात्रा :सियोल पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई खास चर्चा

 

 

संबंधित समाचार