Bareilly: मुंबई जाने वालों को बड़ी राहत, गोमतीनगर-बान्द्रा टर्मिनस इज्जतनगर चलेगी

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। 05033/05034 गोमतीनगर-बान्द्रा टर्मिनस-गोमतीनगर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन गोमतीनगर से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार व बान्द्रा टर्मिनस से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज के मध्य पुल पर ब्लाक के कारण यह ट्रेन गोमतीनगर से 11 मई व बांद्रा टर्मिनस से 12 मई तक परिवर्तित मार्ग डालीगंज-सीतापुर-मैलानी- इज्जतनगर-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलेगी।

05033 गोमतीनगर-बान्द्रा टर्मिनस प्रत्येक सोमवार को गोमतीनगर से 14.00 बजे चलकर परिवर्तित मार्ग बादशाहनगर से 14.12 , डालीगंज से 14.50, सीतापुर से 16.02 बजे, मैलानी से 17.42, पीलीभीत से 18.35 बजे, इज्जतनगर से 19.17 बजे, कासगंज से 21.15, मथुरा जंक्शन से 23.05 बजे, दूसरे दिन भरतपुर से 01.02 बजे, गंगापुर सिटी से 03.55, कोटा से 05.00 बजे, बोरीवली से 18.44 छूटकर बांद्रा टर्मिनस 20.00 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05034 बान्द्रा टर्मिनस-गोमतीनगर ट्रेन मंगलवार को बान्द्रा टर्मिनस से 23.00 बजे चलकर बोरीवली से 23.36 बजे, दूसरे दिन वापी से 01.52, मथुरा जंक्शन से 21.05, कासगंज से 22.45, तीसरे दिन इज्जतनगर से 00.47, पीलीभीत से 01.32, मैलानी से 02.40, सीतापुर से 04.00, डालीगंज से 07.00 व बादशाहनगर से 07.15 बजे छूटकर गोमतीनगर 07.35 बजे पहुंचेगी।

ब्लॉक के चलते परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। हैदराबाद से 10 अप्रैल से 29 मई तक चलने वाली 07075 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी वर्धा-बडनेरा-नरखेर-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी। गोरखपुर से 12 अप्रैल से 24 मई, तक चलने वाली 07076 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग इटारसी-नरखेर-बडनेरा-वर्धा के रास्ते चलाई जायेगी। क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरू) से 26 मई तक चलने वाली 05073 क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरू)-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग वर्धा-बडनेरा-नरखेर-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।

संबंधित समाचार