परधौली हादसा: नत्थू को ले गई गुरुग्राम पुलिस, प्रिंस के ठीक होने का इंतजार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। ऑटो चालक और उसके बच्चों के अपहरण की साजिश रचने वाले नत्थू को हरियाणा पुलिस बुधवार को गुरु ग्राम लेकर रवाना हो गई। वहीं प्रिंस का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मनोज व पूजा बच्चों के साथ अभी अस्पताल में हैं। बच्चों के पूरी तरह से ठीक होने बाद वे गुरुग्राम जाकर बयान दर्ज कराएंगे।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली बड़ा बाईपास हाईवे पर रविवार शाम को 4 बजे तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा घुसी थी। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की शिनाख्त पुलिस ने फरीदपुर के टांडा निवासी मनमोहन, पीलीभीत निवासी सिकंदर व रामपुर के बिलासपुर निवासी विशेष के रूप में हुई थी। इनमें से प्रिंस घायल हुआ था। कार में दो बच्चे भी सवार थे, जो घायल थे। 

पुलिस की जांच में सामने आया कि हादस में मारे गए लोगों ने दोनों बच्चों को उनके पिता मनोज को चार अप्रैल को गुरुग्राम से अपहरण करके लाए थे। पिता मनोज को फरीदपुर में मनमोहन ने अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। दोनों बच्चों मयूर और लक्ष्य को वापस गुरुग्राम छोड़ने जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। अपहरण में मनमोहन के पिता नत्थू का भी हाथ था। पुलिस ने सोमवार को नत्थू को हिरासत में लिया था। उसके बाद गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी गई थी। बुधवार को गुरुग्राम पुलिस नत्थू को लेकर ले गई। सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि डाक्टरों ने अभी प्रिंस ही हालत में सुधार नहीं बताया है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत में सुधार होने के बाद पुलिस उसे भी गुरुग्राम ले जाएगी।

संबंधित समाचार