Bareilly: जिला अस्पताल औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम तो मची खलबली, मरीजों से लिया फीडबैक
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी अविनाश सिंह गुरुवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम के आने की खबर सुनकर स्वास्थ्य अधिकारियों में खलबली मच गई। उन्होंने मरीजों से बात कर फीडबैक भी लिया।
गुरुवार को डीएम जिला अस्पताल अचानक पहुंचे तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आनन-फानन में अलर्ट हो गए। डीएम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं और साफ-सफाई की स्थिति को परखा। ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष एवं दवा वितरण केंद्र समेत अलग-अलग वार्डों को चेक किया। उन्होंने मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों उपस्थिति चेक की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनकर फीडबैक लिया। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि अस्पताल परिसर के अंदर किसी कीमत पर साफ-सफाई से समझौता नहीं किया जाए। इसके अलावा आवश्यक दवाओं का स्टॉक बनाए रखने और उसमें सुधार के निर्देश दिए।
