Uttrakhand: नैनी झील में कूदे युवक को नाव चालकों ने बचाया...बीमारी से था परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल बोट स्टैंड के पास गुरुवार सुबह एक युवक ने झील में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों और नाव चालकों की सतर्कता से उसकी जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार, मृदुल कृष्ण पांडे (28) निवासी तल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी बिना बताए घर से नैनीताल आया था। 

बताया जा रहा है कि मृदुल को चक्कर आने की समस्या पीड़ित है। सुबह के समय तल्लीताल बोट स्टैंड के पास पहुंचकर उन्होंने अचानक झील में छलांग लगा दी। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों और नाव चालकों ने तुरंत युवक को पानी से बाहर निकाला। 

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

 

 

संबंधित समाचार