Kanpur Metro : कानपुर मेट्रो में कॉरिडोर 2 में पाइलिंग कार्य पूरा, जानिए क्या बोले UPMRC के प्रबंध निदेशक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के एलिवेटेड सेक्शन में पाइलिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। लगभग 4.50 किमी लंबे इस सेक्शन में मेट्रो पिलर्स की नींव के लिए कुल 963 पाइल्स डाली गई हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के सिविल इंजीनियरों ने सीएसए स्टेशन के निकट अंतिम पाइलिंग कार्य संपन्न कर इस चरण को पूरा किया। 

यह एलिवेटेड सेक्शन एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से बर्रा-8 तक दो हिस्सों में विकसित किया जा रहा है। मेट्रो निर्माण में पाइलिंग कार्य नींव का प्रमुख हिस्सा होता है, जिसमें जमीन के भीतर गहराई तक खुदाई कर लोहे का जाल डाला जाता है। इसके ऊपर पाइल कैप तैयार की जाती है, जो आगे चलकर पिलर्स का आधार बनती है। 

कॉरिडोर-2 के इस एलिवेटेड सेक्शन में कृषि विश्वविद्यालय, विजय नगर चौराहा, शास्त्री चौक, बर्रा-7 और बर्रा-8 सहित कुल पांच स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा इस कॉरिडोर में लगभग 4.10 किमी लंबा अंडरग्राउंड सेक्शन भी शामिल है, जिसमें रावतपुर, काकादेव और डबल पुलिया स्टेशन हैं। इस अंडरग्राउंड हिस्से में टनल निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है।

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इंजीनियरों को बधाई देते हुए कहा कि परियोजना का सिविल निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही पाइल कैप कास्टिंग का कार्य भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो टीम शहरवासियों को समयबद्ध तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उल्लेखनीय है कि लगभग 24 किमी लंबे कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) में से करीब 16 किमी (आईआईटी से कानपुर सेंट्रल) पर यात्री सेवाएं संचालित हो रही हैं, जबकि शेष हिस्से पर परीक्षण कार्य जारी है। वहीं कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...