सपा शासन के जंगलराज की चर्चा देश विदेश में होती रही : प्रतीक भूषण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा सदर से भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा शासन के दौरान प्रदेश में "जंगलराज" था, जिसकी चर्चा देश-विदेश तक होती रही। प्रतीक भूषण सिंह ने शुक्रवार को एक निजी शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में 'ल्यारी से अखिलेश कनेक्शन' को लेकर लगे पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब थी कि उसकी चर्चा दूर-दराज के क्षेत्रों में भी होती होगी। 

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि कोविड महामारी, युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनके नेतृत्व में ही संभव हो सका है। भाजपा विधायक ने महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए समाज के सभी वर्गों से इसके पक्ष में आगे आने की अपील की। उल्लेखनीय है कि प्रतीक भूषण सिंह पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र हैं। 

संबंधित समाचार