Bareilly: बसपा में फूटा ऑडियो बम...दो नेताओं की बातचीत की रिकॉर्डिंग से मचा हड़कंप
बरेली, अमृत विचार। पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बरेली बसपा में दो नेताओं के बीच बातचीत का ''ऑडियो बम'' फूटने से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं ऑडियों में कथित रूप से बसपा के पदाधिकारी बताए जा रहे नेता पद पार्टी में ''मनी पावर'' का खेल होने की बात करते सुनाई दे रहे हैं।
बातचीत को सुनकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक पदाधिकारी को संगठन से विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी हटाई गई है, जिसे लेकर वह दिल की भड़ास निकाल रहा है और पैसों के दम पर पार्टी में कोई भी पद या टिकट लेने का दावा कर रहा है। अमृत विचार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन बसपा में इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं जरूर हो रही हैं।
